स्थानीय समाचार

पत्रकारों को निशाना बनाये जाने के खिलाफ एआईएसएम के बैनर तले चंदवा के पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

पत्रकारों को निशाना बनाये जाने के खिलाफ एआईएसएम के बैनर तले चंदवा के पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

चंदवा। राज्य में आये दिन सच्ची खबरे प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार पत्रकारों को झूठे मुकदमे में फंसाने की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला जमशेदपुर में देखने को मिल रहा है जहां एआईएसएम जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जमशेदपुर जिला महासचिव आशीष गुप्ता व उनके परिजनों को जादूगोड़ा पुलिस के द्वारा पड़ताडित करने का मामला सामने आया है जिसके खिलाफ राज्य भर में पत्रकार मुखर हो रहे हैं।

लातेहार एआईएसएम जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा मंगलवार को जिले के चंदवा प्रखंड में भी पत्रकारों के द्वारा काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया गया। विरोध कर रहे पत्रकारो ने कहा कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा।

पत्रकार समाज का आईना होते हैं। सच्ची खबरों को समाज के सामने लाना उनका कर्तव्य बनता है। पत्रकारों को निशाना बनाने के मामले पर संगठन के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी से अविलंब रोक लगाने की मांग की है।

विरोध करने वालों में रौशन कुमार गुप्ता,मुकेश कुमार सिंह,बबलू खान,मुबारक आलम,आकाश कुमार,मो मुमताज,नरेंद्र कुमार शर्मा,संजय कुमार,देवसुन्दर यादव,राजीव कुमार आदि शामिल हैं।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button