स्थानीय समाचार
बंग्लादेशी घुसपैठिये के मुद्दे पर आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई


राँची :– झारखंड हाईकोर्ट में बंग्लादेशी घुसपैठिये के मुद्दे पर गुरुवार को एक बार फिर सुनवाई होगी. अदालत ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की अदालत में इस पर सुनवाई होनी है.
दानियल दानिश ने जनहित याचिका दायर कर बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश को रोकने की मांग की थी. दायर याचिका में कहा गया था कि साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा जिले में बड़े पैमाने पर बंग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है.
![]()




