स्थानीय समाचार

टीपीसी एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

टीपीसी एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

राँची : टीपीसी एरिया कमांडर मुनेश्वर गंझू ने राँची पुलिस के समक्ष सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया.राँची एसएसपी चंदन सिन्हा और सीआरपीएफ के अधिकारियो के समक्ष मुनेश्वर गंझू ने एसएसपी ऑफिस में आत्मसमर्पण किया.मुनेश्वर मूल रूप से हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के डमारू गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ राँची , हजारीबाग और चतरा जिले के अलग-अलग थाने में कुल 26 मामले दर्ज हैं. मुनेश्वर झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया.मुनेश्वर ने कहा कि टीपीसी संगठन लेवी वसूलने और शोषण करने में लगी हुई है.

यह पार्टी न्याय-अन्याय की बात अब नहीं कर रही है. इस पार्टी के शीर्ष नेताओं को सिर्फ लेवी का पैसा चाहिए.

टीपीसी संगठन के शीर्ष नक्सली कमांडर नीचे के कमांडरों का शोषण और सिद्धान्त के विपरित कार्य करने और इलाकों के ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से लेवी के लिए प्रताडित करने के लिए दबाव बनाने का निर्देश देते हैं. नक्सलियों द्वारा की जा रही ग्रामीणों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर परिवार के साथ रहकर सामान्य जीवन जीने के लिए आत्मसमर्पण कर रहे हैं.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button