झारखंडघाघरास्थानीय समाचार
लापता पत्नी को खोजने के लिए युवक ने पुलिस से लगाया गुहार


- राजकुमार मुंडा ने अपनी लापता पत्नी को खोजने के लिए युवक ने पुलिस से लगाया गुहार
घाघरा:- थाना क्षेत्र के चेचे पाठ निवासी राजकुमार मुंडा ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी लापता पत्नी को खोजने के लिए पुलिस से लगाई गुहार। पीड़ित राजकुमार मुंडा ने बताया कि मेरी पत्नी सुखमनी देवी दिनांक 1 सितंबर के दिन 12:00 बजे से घर से निकल कर चली गई।
उसके बाद हमने अपने सभी संबंधी आस पड़ोस जहां-जहां मेरी जान पहचान एवं मेरी पत्नी की जान पहचान के पास दूरभाष के द्वारा खोजबीन किया मगर मेरी पत्नी का कहीं पता नहीं चला अंत में हमने आज दिनांक 3 / 9 / 2024 को अपनी पत्नी सुखमनी देवी की लापता होने का लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी को खोजने का पुलिस से आग्रह किया।
![]()




