झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
नये पुलिस अधीक्षक के पद पर कुमार गौरव ने लिए प्रभार


लातेहार:- नये पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कुमार गौरव ने लातेहार में पदभार ग्रहण कर लिया है। जिले की कानून व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर जोर देने की बात कही।
अपनी प्राथमिकताओं में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मुख्य रूप से शामिल किया है। इस मौके पर पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने नये एसपी कुमार गौरव को गुलदस्ता भेंट किया और पदभार सौंपा।
अपने कार्यकाल के दौरान, अंजनी अंजन ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये।
पदभार सौंपते समय उन्होंने जिले की वर्तमान चुनौतियों और प्रगति के बारे में नये एसपी को जानकारी दी, ताकि कानून व्यवस्था में निरंतरता बनी रहे।
![]()




