झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
उगम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय टीचर ट्रेनिंग का आयोजन हुआ शुभारंभ


लातेहार:- जिला मुख्यालय स्तिथ ज़िला शिक्षा विभाग में 22.08.2024 से दो फेज में लातेहार द्वारा उगम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से जिले के सभी केजीबीवी शिक्षकों का DEO कार्यालय सभागर में प्रात: 10:00 से सायं 4:00 तक दो दिवसीय टीचर ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है।
आज दूसरे फेज का पहला दिन भी सम्पन्न हो गया। इस ट्रेनिंग में केजीबीवी जेबीएबी के सभी टीचर्स को 21वीं सदी के शिक्षण कौशल विकास पर ट्रेनिंग दिया जा रहा है।

यह ट्रैनिंग कार्यक्रम जिला उपायुक्त गरिमा सिंह के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। एडीपीओ अनूप केरकेट्टा तथा केजीबीवी इंचार्ज रोज मिंज के सहयोग से प्रशिक्षण किया जा रहा है। उगम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रशिक्षणकर्ता संजय झा के साथ प्रोग्राम लीडर विमला टुडू शामिल थे।
![]()




