झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
हरका मोंगर की रोड अत्यंत खराब,आजसू के ज़िला उपाध्यक्ष ने डीसी को सौपा ज्ञापन,सड़क निर्माण कराने का लगाया गुहार


लातेहार:-मजदूर संघ के केंद्रीय प्रभारी सह आजसू जिला उपाध्यक्ष सरवन पासवान ने जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय रोड जो लातेहार से होकर हरका मोंगर होते हुए पेशरार को जाता हैं।जो काफी विगत कई वर्षों से जर्जर खराब हैं। जहा जगह जगह में गढ़ों में तब्दील हो गया है।
जो की आवागमन बरसात के दिनों में पानी के जमा हो जानें के कारण चलने में काफी दिक्कत हो जाती हैं।जब इस सड़क की जानकारी आजसू के जिला उपाध्यक्ष श्रवन पासवान को हुआ तो शुक्रवार को जिले के उपायुक्त गरिमा सिंह को ज्ञापन सौप कर सड़क निर्माण कराने की गुहार लगाया हैं।
आगे श्री पासवान ने कहा की इस रोड से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चें पढ़ाई करने के लिए स्कूल रोजाना आते हैं।जो की कभी भी बड़ी दुघर्टना घट सकती हैं।इसलिए आज जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा हूं।
![]()




