बिहार

पोलो ग्राउंड में ओपेन सामान्य एवं दिव्यांग जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुआ

Views: 1512
0 0
Read Time:4 Minute, 53 Second
पोलो ग्राउंड में ओपेन सामान्य एवं दिव्यांग जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुआ

इस आयोजन में मुंगेर के सभी प्रखंडों से सामान्य एवं दिव्यांग बालक एवं बालिका खिलाड़ी ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया

Bihar:- खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने हेतु रविवार को मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएसन ,पेफी बिहार मुंगेर जिला इकाई, संकल्प साधना एवं मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ के संयुक्त तत्वावधान में जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के सहयोग से पोलो ग्राउंड मैदान , मुंगेर में ओपेन जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक एवं बालिका चैंपियनशिप -2024-25 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जन स्वराज पार्टी के संस्थापक सदस्य शहाब मलिक एवं बिग बॉस में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने वाले मशहूर मनीषा रानी के पिताजी मनोज कुमार चंडी उपस्थित होकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किए।

ये जानकारी मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएसन के प्रेसिडेंट एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर के सेक्रेट्री अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व स्पोर्ट्स प्रमोटर हरिमोहन सिंह ने दी। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें मुंगेर जिले के सभी प्रखंडों के दिव्यांग एवं सामान्य खिलाड़ियों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया । महिला वर्ग 100 मी 0 दौड़ इवेंट में प्रिया कुमारी गोल्ड , पिया कुमारी सिल्वर मेडल , कुमारी स्नेहा ब्रॉन्ज मेडल । 200 मी 0 दौड़ में साक्षी कुमारी गोल्ड मेडल , कुमारी स्नेहा सिल्वर मेडल , समीक्षा कुमारी ब्रोज मेडल ,

400 मी 0 दौड़ इवेंट में साक्षी कुमारी गोल्ड मेडल , प्रिया कुमारी सिल्वर मेडल , अर्चना कुमारी ब्रॉन्ज मेडल , 1600 मी 0 दौड़ में आरती कुमारी गोल्ड मेडल , प्राची कुमारी सिल्वर मेडल , अर्चना कुमारी ब्रॉन्ज मेडल , पुरुष वर्ग में 100 मी 0 दौड़ में आदित्य कुमार गोल्ड मेडल , नीतीश कुमार सिल्वर मेडल , सौरभ सुमन ब्रॉन्ज मेडल , 200 मी 0 जूनियर में रामप्रवेश गोल्ड मेडल , भोला कुमार सिल्वर मेडल , राज कुमार ब्रॉन्ज मेडल ,

1600 मी 0 दौर में मो 0 साईंन रयान गोल्ड मेडल , कहनहैया कुमार सिल्वर मेडल , प्रियांशु कुमार ब्रॉन्ज मेडल , 400 मी 0 दौड़ में नीतीश कुमार गोल्ड मेडल , मो 0 साहिल इकबाल सिल्वर मेडल , राज कुमार ब्रॉन्ज मेडल दिव्यांग खेल में सॉफ्ट बॉल में मनिष्का राज गोल्ड मेडल , सिल्वर मेडल , 200 मी 0 दौड़ गुंगा बहरा में अंकित कुमार गोल्ड मेडल , तनिष्क कुमार पासवान सिल्वर मेडल , रवि कुमार ब्रॉन्ज मेडल , 200 मी 0 दौड़ ब्लाइंड में मनीष कुमार गोल्ड , छोटू कुमार सिल्वर , श्रेष्ठ राज ब्रॉन्ज मेडल सहित दर्जनों दिव्यांग ने मेडल जीत कर अपनी प्रतिभा का लोह मनवाया ।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएसन के प्रेसिडेंट सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह , सचिव सुजीत कुमार , उप सचिव रामप्रीत चौधरी , स्पोर्ट्स डायरेक्टर दिवाकर कुमार , कोषाध्यक्ष मिकु कुमार झा, कोच पंकज कुमार , जितेंद्र कुमार तांती , मनोहर कुमार का योगदान सराहनीय रहा ।

Loading

पोलो ग्राउंड में ओपेन सामान्य एवं दिव्यांग जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुआ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button