स्थानीय समाचार
राँची :मानसून सत्र के बाद बदले जायेंगे कई जिलों के एसपी


झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी शुरू हो गयी है. विधानसभा के मानसून सत्र के बाद झारखंड के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित कई जिलों के एसपी का तबादला हो सकता है.जिन जिलों में ढाई वर्ष से ज्यादा समय से एसपी जमे हुए हैं, उनका तबादला होना है,. साथ ही वैसे एसपी का भी तबादला किया जायेगा,जिनके जिले में हाल के महीने में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई है.आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर है. ऐसे में बेहतर परिणाम नहीं देने के वाले कई जिले के एसपी बदले जायेंगे. ऐसे अधिकारियों के काम की समीक्षा की जा रही है.
![]()




