स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत 6 जुलाई को आजसू पार्टी खनन कार्यालय का करेगी घेराव :अमित पाण्डेय

हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत 6 जुलाई को आजसू पार्टी खनन कार्यालय का करेगी घेराव :अमित पाण्डेय

लातेहारः- आजसू पार्टी जिला कार्यालय में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि जिला में विभिन्न तरह कि योजनाएं चल रही है जिसमें बालू कि प्रमुख आवश्यकता है । सभी पदाधिकारियों एवं सरकार को पता है कि बालू पर हर साल एनजीटी कि रोक लगती है । अभी जिले में चंदवा प्रखंड के मरमर में एकमात्र बालू का स्टोक्यार्ड है जिसमें केवल बड़ी गाडियों से बालू कि बुकिंग होती है।

अगर किसी को महुआडांड़ बरवाडीह के अबुवा आवास में बालू चाहिए तो लाखों का तो बालू ही खपत हो जायेगा तो आम आदमी बालू कहा से लायेगा। जिले में रोज ट्रेक्टर पकड़े जा रहे हैं। जिससे लोकल बालू भी मिलना मुस्किल हो गया है और मिल भी रहा है तो महंगा ।

जिला प्रशासन ये सुनिश्चित करें कि सभी प्रखंडों में बालू उचित दर पर मिले साथ ही साथ जिले में चेकिंग अभियान चल रहा है जिसमें लोगों कि गाडियों को पकड़ा जाता है 5 ,6 घंटे के बाद उसको एक कागज दिया जाता है जिसमें डीटीओ ऑफिस लातेहार में चालान कटवा के आने को कहा जाता है।

इस बीच में थाने एवम डीटीओ ऑफिस के बाहर दलालों का एक गैंग पैसा लेकर गाड़ी छुड़वाने को सक्रिय हो जाता है । जिलाध्यक्ष ने कहा कि चेकिंग का हम स्वागत करते हैं लेकिन ऑनस्पॉट चालान नहीं करना एवं चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करना आजसू पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के रोज के झूठे वादे को जनता के समक्ष रख के आजसू पार्टी आम जन कि आवाज को बुलंद करेगी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button