झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
जिला उग्रवादी अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न


संवाददाता,
लातेहार:-समाहरणालय सभागार में उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में जिला उग्रवादी अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में समिति द्वारा उग्रवादी हिंसा के आश्रितों के अभ्यावेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति द्वारा कुल 05 अभ्यावेदनों की समीक्षा की।
समिति द्वारा उग्रवादी हिंसा से संबंधित अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति ने 5 में से 3 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की।बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, डीएफओ रोशन कुमार, निदेशक आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
![]()




