स्थानीय समाचारघाघराझारखंड
प्रतिबंधित मांस के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
घाघरा:- थाना प्रखंड मुख्यालय के बड़ा ट्रांसफार्मर के पीछे सास और दामाद प्रतिबंधित मांस बेचने की फिराक में थे। लेकिन इसकी भनक आस पास के लोगों को लगी और इसकी सूचना दूरभाष पर पुलिस को दी। हालांकि नसीम खान मांस एवं बाइक को छोड़ भागने में सफल रहा लेकिन नसीम की सास सहनाज खातून पुलिस की पकड़ में आ गयी। प्रतिबंधित मांस की पुष्टि पशुपालन विभाग के कर्मियों द्वारा की गई।

मामले को लेकर घाघरा थानां में प्राथमिकी दर्ज कर शहनाज को जेल भेजने की कारवाई पूरी की जा रही है और पुलिस जिस बाइक पर प्रतिबंधित मांस लदा था उसे भी मौके पर पहुचे एसआई राहुल पासवान ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया एवं बाइक को को थाना ले लाया गया
![]()




