जमशेदपुरनई दिल्ली

राष्ट्र सेविका समिति की दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Views: 437
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second
राष्ट्र सेविका समिति की दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जमशेदपुर :- अखिल भारतीय महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति की प्रांतीय इकाई झारखंड का 3 जून से 12 जून तक चलने वाले दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसा नगर में शुभारंभ हुआ।
वर्ग का उद्घाटन अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुनीता हल्देकर, प्रांत कार्यवाहिका शारदा गुप्ता एवं वर्गाधिकारी इंदु सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माता अष्टभुजा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
अपने उद्घाटन भाषण में सुनीता हल्देकर ने कहा कि भारत आज तेजी से विश्व का नेतृत्व करने की स्थित में अग्रसर है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में हम महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। हम महिलाएं राष्ट्र निर्माण में अपनी इस भूमिका का निर्वहन कुशलतापूर्वक कर सकें, अतः यह विशेष प्रशिक्षण वर्ग इस उद्देश्य की पूर्ति में सहायक होनेवाला है।

राष्ट्र सेविका समिति की दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

उद्घाटन सत्र से पहले संध्या डेढ़ घंटे की शाखा लगी । जिसमें योग व्यायाम,आसन, जूडो कराटे,परेड एवं खेलकूद के शारीरिक कार्यक्रम आयोजित हुए , जिसका नेतृत्व अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख पाखिला दीदी कीं।
इसअवसर पर समाज सेविका मंजु ठाकुर, कविता परमार, शिक्षाविद् डॉ स्नेहलता सिन्हा, डॉ पूनम सहाय, डॉ मुदिता चंद्रा, डॉ पुष्करबाला आदि उपस्थित थीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति, महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह, अनीता प्रसाद, चंचला सिन्हा,एम भवानी, हरप्रीत कौर, विशालाक्षी शेषाद्रि, मीना साहू, सरिता सत्यार्थी, माया वर्णवाल, मीना वर्णवाल, भारती सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

राष्ट्र सेविका समिति की दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button