झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

सीआरपीएफ ने शहीद जवान के पत्नी को किया सम्मानित

सीआरपीएफ ने शहीद जवान के पत्नी को किया सम्मानित


संवाददाता,
लातेहार:- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 11 वाहिनी के द्वारा शहादत दिवस पर सोमवार को महुआडांड में शहीद नायक जीडी इशदारे लकड़ा के गांव पहुंच उनकी पत्नी को सम्मानित किया। शहीद इशदारे लकड़ा के पत्नी फिलोमिना मिंज को सीआरपीएफ महानिदेशक से प्राप्त साड़ी को नोडल अधिकारी प्रणव आनंद झा के द्वारा दिया गया। ज्ञात हो कि शहीद नायक/जीडी इशदोर लकड़ा जो सीआरपीएफ 13वीं बटालियन, मणिपुर में भूमिगत उग्रवादियों की हिंसा को नियंत्रित करने के लिए तैनात थे। उग्रवादियों के विरुद्ध संचालित किये गये एक ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों द्वारा बल की टुकड़ी पर घात लगा कर हमला किया गया। बल की टुकड़ी ने हमले का वीरता से जवाब दिया। इस हमले में नायक इशदोर लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गये। मगर घायल होने के बाद भी वह देश सेवा के अपने कर्तव्य पर डटे रहे और अंततः वीरगति को प्राप्त हुए ।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button