स्थानीय समाचार

नावा बाजार मंडल में भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

नावा बाजार मंडल में भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

नावा बाजार (पलामू): नावा बाजार भाजपा मंडल स्थित विश्रामपुर मोड़ के समीप पलामू जिला के वरिष्ठ नेता धर्मदेव सिंह यादव एवं सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत के लिए हुंकार भरी गई।मौके पर धर्मदेव सिंह यादव ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश अग्रसर विकसित कर रहा है,उनको प्रधानमंत्री बनने के लिए हम सभी पलामू वासियों को भाजपा के प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाकर सांसद बनाने का पहला करना होगा।उक्त मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ,पूर्व प्रमुख रविंद्र पासवान ,संजय यादव, सुरेश चौधरी ,सुरेश प्रसाद गुप्ता, सुदामा प्रसाद ,निर्मल यादव, अरुण गुप्ता ,कमलेश चौधरी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button