झारखंडट्रेडिंगरांचीस्थानीय समाचार
श्री श्री 108 रामजानकी पंच देवता मंदिर में कलशयात्रा के साथ शुरू


रांची:-श्रीराम मंदिर चौक, रातू रोड स्थित श्री श्री 108 राम जानकी पंच देवता मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कलशयात्रा के साथ गुरुवार को शुरू हुआ। यह यात्रा मैकी रोड, महावीर चौक, श्रद्धानंद रोड ग्वाला टोली होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। यहां सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। 19 अप्रैल को देवी पूजन समेत कई अनुष्ठान होंगे। 20 अप्रैल को नगर भ्रमण कराया जाएगा। 21 अप्रैल को विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा, महारुद्राभिषेक और आरती की जाएगी। वहीं, 22 अप्रैल को महाभंडारा होगा। आयोजन को सफल बनाने में आचार्य कृष्णा, पुजारी मोहन मिश्रा, प्रेम लाल गुप्ता, तारा गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, राम कुमार, लकी गुप्ता, मोनू गुप्ता, किशोर साहू, विनोद कुमार व अन्य लोग लगे हैं।
![]()




