झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

  • गर्मी के मौसम में संतुलित आहार पर विशेष ध्यान

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर उन्मुखीकरण आयोजित

क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

चंदवा:- प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त समन्वय से किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला स्वच्छता समन्वयक संजीत कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर अभियान चला कर विद्यालय एवं सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन्होंने कहा कि माहवारी के समय स्वच्छता का ध्यान नहीं रखना कई बीमारियों का निमंत्रण दे रहा है।

क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

उन्मुखीकरण में स्वास्थ्य विभाग की सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी प्रिया रानी ने माहवारी के दिनों में समुचित प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महावारी के दिनों में सेनेटरी पैड का उपयोग कर बीमारियों को रोक सकते हैं। माहवारी के दिनों में समुचित आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। चाय- कॉफी को पीने से परहेज करना चाहिए। इन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में छात्रों को अधिक पानी पीना, फलों के नियमित सेवन करना चाहिए।उन्मुखीकरण के पश्चात छात्राओ से माहवारी स्वच्छता से संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई।, सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी दोरोथीया खलखो, शक्ति कुमारी वेनहूर टोप्पो समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button