स्थानीय समाचार

नावा बाजार रामनवमी पूजा के इलाकाई अध्यक्ष पूर्व मुखिया दीपक गुप्ता को बनाया गया

Views: 261
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
नावा बाजार रामनवमी पूजा के इलाकाई अध्यक्ष पूर्व मुखिया दीपक गुप्ता को बनाया गया

नावा बाजार (पलामू): – श्री संकट मोचन सिद्धि धाम महावीर मंदिर नावा बाजार परिसर में रामनवमी पूजा को लेकर छतरपुर प्रखंड के चार पंचायत तथा नावा बाजार प्रखंड के चार पंचायत के दर्जनों गांव की बैठक परमहंस अग्रवाल की अध्यक्षता में आहुत की गई।बैठक का संचालन गिरीज प्रजापति ने की। बैठक में आगामी 17 अप्रैल 2024 को सनातन धर्म के रामनवमी त्योहार का मेले का आयोजन नावा बाजार में किया जाएगा ।जिसका मेले की निगरानी के लिए समिति का गठन सर्वसम्मति से की गई। रामनवमी इलाकाई अध्यक्ष ईटको पंचायत के पूर्व मुखिया दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष रघु यादव, सचिव राजेंद्र चौधरी, उपसचिव रामजी जायसवाल, निगरानी निर्मल यादव, रॉबिन पासवान, संयोजक प्रदीप जायसवाल, परमहंस अग्रवाल, सूचना प्रमुख बबलू प्रसाद गुप्ता, सदस्य विपिन यादव, विदेशी यादव को मनोनीत किया गया। मेले को लेकर समय निर्धारण नावा बाजार महावीर मंदिर का जुलूस इटको से दोपहर 3:00 बजे एवं सोहदाग खुर्द से 3:30 बजे तथा खोढी़ अरर, डाली ,रुदवा से 3:45 में मिलते हुए 4:00 बजे मंदिर परिसर में एकत्रित होगा। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज के साथ मेले में कई तरह के कार्यक्रम होंगे तथा संध्या 7:00 बजे विसर्जन के लिए खूंटी सोत नदी के लिए प्रस्थान किया जाएगा ।उक्त मौके पर गणेश प्रसाद गुप्ता,विनोद यादव ,रामचंद्र सिंह, राजेश जायसवाल, विजय शरण गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button