ट्रेडिंगक्राइमनई दिल्ली

(रुद्रपुर)एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नानकमत्ता डेरा कारसेवा प्रमुख की हत्या करने वाला इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर

(रुद्रपुर)एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नानकमत्ता डेरा कारसेवा प्रमुख की हत्या करने वाला इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर

रुद्रपुर ,(आरएनएस)। 10 लाख रुपये की सुपारी लेकर नानकमत्ता डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या करने वाले फरार इनामी शूटरों में से एक शूटर अमरजीत उर्फ बिट्टू को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पुलिस ने हरिद्वार के भगवानपुर में मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्यारे का साथी फरार होने में कामयाब रहा, जिसके तलाश की जा रही है।
बता दें कि 28 मार्च को बाइक सवार दो बदमाशों ने नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान सीसीटीवी में कैद हत्यारों की पहचान तरनतारण, पंजाब निवासी सर्वजीत सिंह और फतेहगंज, अमृतसर (पंजाब) निवासी अमरजीत उर्फ बिट्टू के रूप में हुई। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम भी घोषित कर दिया था। मामले में अभी तक पुलिस हत्या की साजिश और राइफल उपलब्ध कराने वाले सात षड्यंत्रकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
दोनों शूटरों की अंतिम लोकेशन पुलिस को शाहजहांपुर के निगोही में मिली थी।इस बीच दोनों के अलग होने और नेपाल और बांग्लादेश भागने की भी आशंका जताई गई। सोमवार देर रात एक शूटर अमरजीत उर्फ बिट्टू की लोकेशन हरिद्वार में मिली तो एसटीएफ और पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी। बताया जा रहा है कि उसने टीम पर फायर कर दिए। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया। उत्तराखंड के कार्यवाहक डीजीपी ने बताया कि मारे गए बिट्टू के फरार साथी की तलाश में टीम लगी हुई है।

(नई दिल्ली)दिल्ली के जीबी रोड इलाके में इमारत में लगी आग


नई दिल्ली , (आरएनएस)। मध्य दिल्ली के जीबी रोड इलाके में सोमवार देर रात एक इमारत में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार देर रात जीबी रोड इलाके में एक इमारत में आग लगने के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई।
डीएफएस अधिकारी ने कहा, सूचना मिलने पर दमकल की 14 गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button