झारखंडरांचीस्थानीय समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिया दिशा-निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिया दिशा-निर्देश

RANCHI:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक-20 मार्च 2024 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं के लिए न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप-विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधी-व्यवस्था) रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अपर जिला दंडाधिकारी (नक्सल) रांची, श्री सुदर्शन मुर्मू, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री मिथलेश केरकेट्टा उपस्थित थे।

वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारियों को कहा की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन विशेष रूप से हो यह सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, द्वारा सम्बंधित सभी अधिकारी को निम्न निर्देश दिए गए

(1) मतदान केंद्रों में साफ-सफाई पेय जल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को का निर्देश दिया गया।

(2) मतदान केंद्रों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कराने को लेकर निर्देश दिया गया।

(3) सभी सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बूथ अनुसार सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया।

(4) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन करते हुए क्या-क्या व्यवस्था मतदान केंद्रों में व्यवस्थित करना है, इसपर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

(5) विद्यालयों में न्यूनतम मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं इसे ससमय पूरा कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, को दिया गया।

(6) प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने कर्मियों के सहयोग से सभी व्यवस्थाओं को प्रत्येक मतदान केंद्रवार अपने कर्मियों की टैगिंग करेंगे। जो सभी मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधा कराना है, उसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

(7) सम्बंधित अधिकारी मतदान कर्मियों के लिए मतदान केंद्रों पर भुगतान आधार पर भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही मतदान दिवस में प्रत्येक मतदान केंद्र में 4-4 वॉलिंटियर लगाए जाएंगे। उनके भोजन की व्यवस्था सम्बंधित बीएलओ को करने का निर्देश दिया गया एवं उन्हें ही हेल्प डेस्क लगाने को कहा गया।

(8) सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा बी.पी.ओ. के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों में सभी न्यूनतम मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु ससमय रणनीति बना कर इसे ससमय पूरा कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button