झारखंडईडीस्थानीय समाचार
विधायक अंबा प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें,कांग्रेस विधायक और भाई को ईडी का समन


राँची:-ईडी ने धनशोधन मामले में झारखंड की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनके भाई को अगले महीने पूछताछ के लिए तलब किया है. सूत्रों के मुताबिक अंबा प्रसाद को 4 अप्रैल 2024 को पेश होने के लिए कहा गया है जबकि उनके भाई अंकित साव को उसके अगले दिन 5 अप्रैल को बुलाया गया है.सूत्रों ने यह भी बताया कि ईडी धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज कराना चाहती है. प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रंगदारी, लेवी वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन हड़पने के सिलसिले में अपनी जांच के तहत इस हफ्ते की शुरुआत में अंबा प्रसाद, उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और सहयोगियों के परिसरों पर छापा मारा था.
![]()




