स्थानीय समाचारगढ़वाझारखंड

माइंस ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की घटनास्थल पर हुई मौत।

माइंस ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की घटनास्थल पर हुई मौत।

प्रेम कुमार साहू घाघरा,

घाघरा:- थाना क्षेत्र के हहरी मोड़ के समीप ट्रक के चपेट में आने से सेन्हा थाना क्षेत्र के चमडु रुगड़ी टोली निवासी बिरसी देवी उम्र 60 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका बिरसी देवी अपने पुत्री सनीयारो देवी के घर नवडीहा महुआ टोली से अपने घर चमडु रुगड़ी टोली कर्मा पर्व मनाने के लिए जा रही थी ।

माइंस ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की घटनास्थल पर हुई मौत।

इसी हहरी मोड़ के समीप ट्रक के चपेट में आ गयी। जिससे घटना स्थल पर ही बृद्ध बिरसी देवी की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस घटनास्थल पहुंच ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतिका बिरसी देवी दो दिन पूर्व ही अपने बेटी सनीयारो देवी के घर घाघरा प्रखंड के नवडीहा महुआ टोली आयी थी। जो कर्मा पर्व के लिए अपने घर चमडु रुगड़ी टोली जा रही थी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button