जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान ‘तुलसी सारस्वत सम्मान’2025 राँची के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ मयंक मुरारी को प्रदान करने का निर्णय तुलसी भवन कार्यकारिणी ने लिया है। डॉ मयंक मुरारी एक विचारक और सक्रिय लेखक हैं। उन्होंने 30 सालों में अब तक 18 किताबें और 700 से अधिक रिपोर्ट, भारतीय समाचार पत्र और पत्रिका में लिख चुके हैं। उन्हें उत्कृष्ट लेखनी के लिए कई पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। डॉ मुरारी उषा मार्टिन में महाप्रबंधक , सीएसआर और पीआर के…