घाघरा प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम से जारी पोस्टर चिपकाए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। माओवादियों ने पोस्टर के माध्यम से पुलिस प्रशासन, बिचौलियों और दलालों को खुली चेतावनी दी है। पोस्टर में लिखा गया है कि “अमीरों की सरकार में गुलामी करने वाली पुलिस गरीब जनता पर अत्याचार न करे।” साथ ही छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, बालाघाट और गढ़चिरौली जैसे क्षेत्रों में आदिवासियों की विचारधारा को कुचलने वाली कार्रवाई रोकने की मांग की गई है। माओवादियों ने कांग्रेस-झामुमो सरकार…