बरहरवा:- राजमहल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार कई दुकानों सहित अन्य जगह पर हुई चोरी के मामले को लेकर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त बातों की जानकारी पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने शनिवार को अपने कार्यालय का कक्ष में पत्रकारों को दिया। उन्होंने बताया कि एसपी साहिबगंज अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शहर में एक दुकान में हुई चोरी में दो युवक को पकड़ने पर मामले का उद्वेदन हो सकता है। सूचना की सत्यापन करते हुए…