अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा:- अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार ने मेराल प्रखंड कार्यालय एवं करकोमा पंचायत क्षेत्र का शनिवार को औचक दौरा किया। विकास योजनाओं की जानकारी ली। प्रखंड और पंचायत स्तर पर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर समीक्षा की। कई आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीओ ने मेराल प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत एवं उनकी पूरी टीम के साथ बैठक की। विभिन्न स्वीकृत, लंबित एवं पूर्ण हो चुकी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। लंबित योजनाओं को समय रहते पूर्ण…