झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दिव्यांगजनों के बीच कम्बल वितरण

झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दिव्यांगजनों के बीच कम्बल वितरण

बरहड़वा। नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में रविवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, पुरानी धर्मशाला सब्जीमंडी की ओर से झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर दिव्यांगजनों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा उपस्थित रहे। समिति की ओर से अतिथि का स्वागत पौधा भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर किया गया। इसके बाद पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता, महासचिव दिनेश भारती, सचिव संजय…

Loading

Read More

गोमिया में ठंड बढ़ते हीअलाव की मांग तेज, विधायक प्रतिनिधि ने प्रशासन से की व्यवस्था की मांग

गोमिया में ठंड बढ़ते हीअलाव की मांग तेज, विधायक प्रतिनिधि ने प्रशासन से की व्यवस्था की मांग

गोमिया। प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड और कनकनी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज ठंड के कारण राहगीरों, मजदूरों, ठेला–खोमचा संचालकों और टैक्सी स्टैंड पर मौजूद लोगों के सामने अलाव की सुविधा नहीं होने से कठिनाई बढ़ गई है। विधायक प्रतिनिधि एवं झामुमो के जिला सचिव अमित पासवान ने गोमिया सीओ आफताब आलम से अलाव व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने के बावजूद अभी तक प्रखंड एवं अंचल प्रशासन की ओर से किसी भी…

Loading

Read More

स्वामी विवेकानंद पार्क में छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

स्वामी विवेकानंद पार्क में छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

लातेहार।जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा 4 के छात्रों ने रविवार को स्वामी विवेकानंद पार्क का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों का नेतृत्व आचार्य ममता त्रिपाठी, विवेक दास एवं राकेश सिन्हा ने किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पार्क में मौजूद विविध वनस्पतिक तत्वों का नज़दीकी अवलोकन किया और वहां संचालित मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही पार्क परिसर में स्थापित विभिन्न मूर्तियों एवं स्मारकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी संकलित की। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्रों को निरंतर मार्गदर्शन और शिक्षण-सहयोग प्रदान…

Loading

Read More

हवाई अड्डा के रखरखाव व सौंदर्यीकरण के लिए समिति का गठन

हवाई अड्डा के रखरखाव व सौंदर्यीकरण के लिए समिति का गठन

गोमिया।रविवार को हजारी पंचायत की मुखिया तारामणि भोक्ता की अध्यक्षता में स्वांग हजारी मोड़ स्थित हवाई अड्डा परिसर में स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से “हवाई अड्डा बचाओ, हवाई अड्डा विकास समिति” का गठन किया गया। बैठक के दौरान 19 सदस्यों वाली संयोजक मंडली का भी गठन किया गया। इसमें मंटू यादव, रोहित यादव, राजकुमार यादव, केदार यादव, हरि प्रजापति, आमोद प्रजापति, गणेश यादव, लखन यादव, चंद्रदीप पासवान, बबलू यादव, मंटू यादव, परमेश्वर प्रजापति, राहुल यादव, जगदीश यादव, अर्जुन प्रजापति, कल्याणी…

Loading

Read More

मदरसा दारूल तालीम करमटोला में सालाना जलसा सह वार्षिक आय-व्यय को लेकर बैठक आयोजित

मदरसा दारूल तालीम करमटोला में सालाना जलसा सह वार्षिक आय-व्यय को लेकर बैठक आयोजित

बरहरवा। बरहेट प्रखंड क्षेत्र स्थित दीनी शिक्षण संस्थान मदरसा दारूल तालीम करमटोला में रविवार को सालाना जलसा के आयोजन तथा वार्षिक आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत करने को लेकर कमिटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मदरसा के अध्यक्ष मोहम्मद अली ने की। बैठक में बरहेट, कदमा, हरवाडीह, पंचकठिया, सिमडा सहित आसपास के विभिन्न गांवों के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। कमिटी के सदस्यों ने वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत विवरण सभी उपस्थित लोगों के बीच साझा किया। साथ ही आगामी 5–6 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले सालाना…

Loading

Read More

लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने किया डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण

लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने किया डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण

लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के कक्षा नवम के विद्यार्थियों ने आज शैक्षणिक भ्रमण के तहत स्थानीय जिला डाकघर का अवलोकन किया। यह भ्रमण विद्यालय के आचार्य सुरेश ठाकुर के निर्देशन में आयोजित किया गया भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डाकघर की विविध सेवाओं और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्हें डाक लिफाफा प्रेषण, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, अंतर-देशीय पार्सल सेवा, सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई नागरिक हितकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। मुख्य डाकपाल इंद्रजीत पांडे एवं द्वारिका भगत ने बच्चों को पत्रों की छंटाई और वितरण…

Loading

Read More

सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ,लातेहार में विभाग निरीक्षक ने किया शैक्षणिक निरीक्षण

सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ,लातेहार में विभाग निरीक्षक ने किया शैक्षणिक निरीक्षण

लातेहार, 05 दिसंबर 2025 (शुक्रवार): आज पलामू विभाग के विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार ने सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ, लातेहार का शैक्षणिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत वंदना सभागार से हुई, जहाँ निरीक्षक महोदय ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए समय के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। साथ ही उन्होंने शून्य कालांश की महत्ता, संस्कारयुक्त शिक्षा, और प्रभावी वंदना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके बाद शैक्षणिक बैठक में निरीक्षक महोदय ने कक्षा 6 से 10 तक के कक्षा-आचार्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने शैक्षणिक…

Loading

Read More

लातेहार कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला सम्मान

लातेहार कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला सम्मान

लातेहार, शुक्रवार को लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान नवनियुक्त जिला कमिटी के सभी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी एक महीने के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। नवनियुक्त सदस्यों को कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। लातेहार कांग्रेस के प्रथम जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने पदाधिकारियों…

Loading

Read More

लातेहार: मतदाता सूची पुनरीक्षण और बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति पर जिला स्तरीय बैठक

लातेहार: मतदाता सूची पुनरीक्षण और बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति पर जिला स्तरीय बैठक

लातेहार, 05 दिसंबर 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी–सह–सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी प्रतिनिधियों को बताया गया कि निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली, द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने की अपेक्षा की गई है, ताकि मतदाता सूची…

Loading

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया

लातेहार: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने आज ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) उपकरणों की भौतिक स्थिति, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परिसर की सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन यंत्र और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने तैनात सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।…

Loading

Read More