विशुनपुरा:‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर में उमड़ी भीड़, 595 आवेदन, 134 का तत्काल निष्पादन
विशुनपुरा (गढ़वा)। राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत शुक्रवार को विशुनपुरा पंचायत भवन परिसर में सेवा के अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खगेश कुमार, जिला गव्य पदाधिकारी गिरीश कुमार, पंचायत मुखिया प्रमिला देवी, पंचायत समिति सदस्य शांति देवी…