Views: 207
0 0
आरसेटी दुमका में जेएसएलपीएस के सीआरपी -ई पी प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आरसेटी दुमका में जेएसएलपीएस के सीआरपी -ई पी प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।

जामा -दुमका :-इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जामा, दुमका में जेएसएलपीएस के सीआरपी (कम्यूनिटी रिसोर्स पर्सन -इंटरप्राइज प्रमोशन ) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन। जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक स्किल भोलानाथ गुप्ता, जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक उदयम सम्बर्धन नितेश सचिन, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कृपाल झा,आरसेटी के निदेशक…

आरसेटी दुमका में जेएसएलपीएस के सीआरपी -ई पी प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।
Read Time:3 Minute, 29 Second
आरसेटी दुमका में जेएसएलपीएस के सीआरपी -ई पी प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।

जामा -दुमका :-इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जामा, दुमका में जेएसएलपीएस के सीआरपी (कम्यूनिटी रिसोर्स पर्सन -इंटरप्राइज प्रमोशन ) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन। जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक स्किल भोलानाथ गुप्ता, जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक उदयम सम्बर्धन नितेश सचिन, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कृपाल झा,आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी एवं प्रशिक्षणर्थियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक स्किल भोलानाथ गुप्ता ने कहा कि आप सभी लोगों को उधमिता विकास का प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद सभी लोगों को अपने अपने क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित करने और जागरूक करने की जिम्मेवारी भी सरकार की ओर से दी जाएगी।जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक उदयम सम्बर्धन नितेश सचिन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आप सभी लोगों को उद्योग स्थापना के साथ छोटे बड़े रोजगार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी। आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने कहा कि उधमियों में गुणत्माक व्यक्तित्व विकास के लिए खेल के माध्यम से सुगम तरीके से प्रशिक्षित किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षक के माध्यम से आप लोगों को रोजगार सम्बंधित विशेष जानकारी दी जायेगी। आरसेटी के वरिष्ठ संकाय उत्पल कुमार लाहा ने कहा कि आरसेटी जिले के बेरोजगार युवक -युवतियों को स्वरोजगार के लिए आमंत्रित करती है और उन्हें जिस क्षेत्र में स्वरोजगार करना होता है उन्हें उस क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है।वही आरसेटी के संकाय अमरदीप कुमार ने कहा कि जेएसएलपीएस के सीआरपी -ई पी के लोग अपने पंचायत ओर गॉव की महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित करेंगे। अंत में आरसेटी के कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार ने कहा कि नये सत्र का प्रशिक्षण आरसेटी की ओर से शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आरसेटी की ओर से लोगों को नि :शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा। इस मौके पर काठीकुंड प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कृपाल झा,आरसेटी के कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, संजय सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

आरसेटी दुमका में जेएसएलपीएस के सीआरपी -ई पी प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports