अनूप कुमार गुप्ता, विशुनपुरा (गढ़वा)। राजकीय मध्य विद्यालय संध्या में बुधवार को एक प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला जब थाना प्रभारी राहुल सिंह ने विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक विषयों पर संवाद स्थापित कर उन्हें जीवन में अनुशासन, जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। राहुल सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की सख्त सलाह दी और कहा, “हर विद्यार्थी को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन…