बरहरवा: हिरणपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोवर आलम ने मंगलवार को रांची में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात की। यह मुलाकात उनके रांची स्थित सरकारी आवास पर हुई, जिसमें मनोवर आलम ने सदर अस्पताल सोनाजोड़ी की बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लिखित और मौखिक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अस्पताल में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग की और स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं नहीं मिल पा रही हैं, अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध नहीं है, और अस्पताल में मिलने वाले भोजन की…