शुक्रवार को उद्घाटन के साथ अब प्लांट थ्री का एलपी ट्रिम लाइन हुआ शत प्रतिशत नारी शक्ति के हवाले, पहल को सबों ने सराहा।
जमशेदपुर : नारी शक्ति का सम्मान और नारी श्रम को प्रोत्साहित करने के लिए टाटा मोटर्स ने अनूठा पहल की है ! इसी कड़ी में शुक्रवार को यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के कार्य क्षेत्र प्लांट थ्री स्थित एलपी ट्रिम लाइन ( फिटमेंट लाइन) का पूरा बागडोर नारी शक्ति को समर्पित कर दिया गया।…