लातेहार में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 308 लोगों की हुई जांच,जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क चश्मा
लातेहार।जिले के लातेहार प्रखंड अंतर्गत सांसग पंचायत भवन में सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की पहल पर दिल्ली स्थित लेंसकार्ट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री प्रवीण कुमार गगराई, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, जिला…