लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में वार्षिक परीक्षा 2024-25 के परीक्षा परिणामों की घोषणा भव्य समारोह के साथ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव नरेंद्र पांडे, अध्यक्ष राजीव रंजन पांडे, जिला संघ चालक अनिल कुमार ठाकुर, जिला कार्यवाह दीपक कुमार गुप्ता, प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख धर्मेंद्र जायसवाल, पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी और प्रभारी प्रधानाचार्य ओंकार नाथ सहाय द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के परीक्षा प्रमुख रितेश रंजन गुप्ता ने अभिभावकों, अतिथियों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा परिणाम की घोषणा…