बरहरवा। संवाददाता मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में गुरुवार को क्षेत्रीय झामुमो विधायक धनंजय सोरेन ने साढ़े दस लाख रुपये की लागत से स्थापित सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह थाना परिसर में नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक सोरेन ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से इस योजना के तहत मिर्जाचौकी बाजार उत्तरी, महादेवरण, गांधी…