रांची। झारखंड में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर आई है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा 7 मई को जारी सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जहां वर्ष 2020 में यह अनुपात 56 था, वहीं अब यह घटकर 51 पर आ गया है। यानी राज्य में प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर मातृ मृत्यु की संख्या में पाँच अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। यह सुधार राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर है। देशभर…