बरहड़वा, साहिबगंज। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में ओवरलोड एवं अवैध वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के उद्देश्य से बरहड़वा थाना क्षेत्र के फूटानी मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 20 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक वाहन से जुर्माना वसूला गया, जबकि बिना वैध कागजात एवं लाइसेंस के चल रहे 7 वाहनों को जब्त कर लिया गया। जांच के दौरान चेकनाका पार करने वाले वाहनों के पंजीयन दस्तावेजों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों…