विक्की कौशल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छावा’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म मराठा इतिहास के वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिनका योगदान भारतीय इतिहास में अमूल्य माना जाता है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ होते ही इस पर विवाद भी खड़ा हो गया है। विवाद का कारण: ऐतिहासिक छवि से छेड़छाड़? फिल्म को लेकर सबसे बड़ा विवाद उस दृश्य को लेकर है, जिसमें संभाजी महाराज को नाचते हुए दिखाया गया है। महाराष्ट्र के कई मराठा संगठनों और इतिहास प्रेमियों…