बरहरवा: शहर के वार्ड नंबर 12 के मटियाल मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक पेड़ से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय उस्मान शेख अपने घर के पास एक पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे वह दर्द से कराहने लगा। घटना के बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसकी…