राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस सेवा के 38 अधिकारियों को सीनियर डीएसपी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा पर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही पदोन्नति दी गई है और उनके पद को वरीय पुलिस उपाधीक्षक (Senior DSP) कोटि में उत्क्रमित कर दिया गया है। प्रोन्नति से झारखंड पुलिस बल को मजबूती राज्य सरकार के इस निर्णय से पुलिस बल की कार्यक्षमता में…