रिपोर्ट: अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा:- जिले के कांडी बस स्टैंड के पास स्थित केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सदर एसडीएम संजय कुमार ने रविवार को मौके पर सील कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र भ्रमण के दौरान की गई जब उन्हें अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालन पर संदेह हुआ। संदेह की पुष्टि के बाद पाया गया कि केंद्र में अल्ट्रासाउंड की जांच बिना किसी वैध चिकित्सा योग्यता वाले टेक्नीशियन द्वारा की जा रही थी। एसडीएम संजय कुमार डुमरसोता क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे, जब उनकी नजर इस केंद्र के बोर्ड पर पड़ी।…