गढ़वा:उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश,पेयजल और शिक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
संवाददाता: अनूप कुमार गुप्तागढ़वा, 13 मई:जिले के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना और 15वें वित्त आयोग से संबंधित विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं भवन निर्माण, आंगनबाड़ी…