गढ़वा:उपायुक्त ने जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति,जवाबदेही और सुशासन पर जोर दिया
अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। जिले के नवपदस्थापित उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण जिलास्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिले के सभी वरीय एवं वर्त्तमान विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, विभागीय समन्वय को मजबूत बनाना और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से…