लातेहार, बालूमाथ – प्रखंड अंतर्गत झाबर पंचायत स्थित कुशी टोला में बुधवार को हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। बनवारी उरांव, सोनू उरांव और चरवा उरांव के घरों को हाथियों ने पूरी तरह और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने न केवल घरों को उजाड़ा, बल्कि घर में रखे अनाज और अन्य जरूरी सामान को भी खा लिया और नष्ट कर दिया। यहां तक कि गांव के धुमकुड़िया की खिड़की को भी तोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी मौके पर पहुंचीं और…