अमीन अंसारी, रांची:-वक्फ अधिनियम 1995 में केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए गैर जरूरी संशोधन, वक्फ संशोधन बिल 2024 को वापस लेने की मांग को लेकर आज 26 फरवरी 2025 को अंजुमन इस्लामिया सभागार में आमया संगठन के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के नाम “गुजारिश नाम” जारी किया गया। गुजारिश नामा में केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ संशोधन बिल को संविधान की मूल भावना के साथ समानता के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए…