बरहरवा:- बांझी बाजार में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन गुरूवार को पूर्णाहुति व हवन-यज्ञ के साथ हो गया। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आए पंडितों द्वारा नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। शांति कुंज हरिद्वार से आए आचार्यो ने वेद मंत्रों के साथ देवी-देवताओं का आहवाहन कर यज्ञ के लिए बने अग्नि कुंडों में अग्नि प्रज्जवलित की। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी। पुरा बांझी बाजार का यज्ञ स्थल गुंजयमान हो उठा। हरिद्वार से आए टोली नायक पुरोहित…