अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय परिसर से श्री बंशीधर महोत्सव को लेकर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री बंशीधर महोत्सव 2025 का आयोजन श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान में 19 एवं 20 मार्च को किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दो दिवसीय राजकीय महोत्सव के आयोजन में अधिकाधिक संख्या में लोगों को शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। महोत्सव के आयोजन…