लातेहार। शाहिद नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तर कोयल परियोजना की प्रगति की समीक्षा एवं कार्यों के निरीक्षण के लिए WAPCOS की अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) शिल्पा शिंदे के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम ने लातेहार का दौरा किया। टीम में WAPCOS के वरिष्ठ महाप्रबंधक (Sr. GM) और जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। टीम ने परियोजना की समीक्षा के दौरान मंडल डैम, बरवाडीह सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति, परियोजना से जुड़े अवरोध तथा विलंब के कारणों पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के उपरांत टीम…