संवाददाता: अनुज तिवारी, मेदिनीनगर : सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लहलहे पंचायत भवन के प्रांगण में शुक्रवार को झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर लहलहे ग्राम संगठन की दीदियों ने पंचायत स्तरीय रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया । यह कार्यक्रम लहलहे क्लस्टर की आई पी आर पी मीना देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैठक के दौरान महिलाओं ने गांव के विकास, आजीविका, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और…