घाघरा।घाघरा प्रखंड अंतर्गत चुंदरी लैंपस परिसर में बुधवार को धान क्रय केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार, मुखिया विनीता कुमारी, उप मुखिया अजीत पाठक, विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी सुशील कुमार खाखा ने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ही अपना धान बेचें, ताकि उन्हें…